क्लिंटन के चुनाव जीतने की 65 फीसदी संभावना : सर्वे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
क्लिंटन के चुनाव जीतने की 65 फीसदी संभावना : सर्वेडेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन।

न्यूयार्क (भाषा)। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने की 65 फीसदी संभावना है। एक प्रमुख जनमत सर्वेक्षण वेबसाइट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि चुनावी आंकड़ों के खेल में पिछले दिनों उनके ग्राफ में आयी गिरावट की भरपाई कर ली गयी है और पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपने विरोधी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बना ली है।

वेबसाइट फाइव थर्टी एट कहती है कि क्लिंटन के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीतने की संभावना 65 फीसदी है। उसने अपने चुनावी सर्वेक्षण के आधार पर यह बात कही है। हालांकि यह बढ़त उस 81 फीसदी संभावना से कम है जो ईमेल विवाद के सामने आने से पहले थी।

अक्टूबर में एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमी ने कांग्रेस को बताया था कि वह क्लिंटन के ईमेल सर्वर के मामले में अतिरिक्त इमेल्स की समीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले क्लिंटन की जीत की संभावनाओं को 81 फीसदी बताया गया था।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.