कोयंबटूर में एच1एन1 के चार और मामलों सामने आए

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोयंबटूर में एच1एन1 के चार और मामलों सामने आएप्रतीकात्मक फोटो

कोयंबटूर (भाषा)। तमिलनाडु राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोयंबटूर एवं पड़ोसी जिलों में एच1एन1 विषाणु (स्वाइन फ्लू) के प्रसार पर रोक के तमाम प्रयासों के बावजूद स्वाइन फ्लू से प्रभावित चार और लोगों को यहां के सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिये भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि छह लोगों का पहले से ही अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन बीती शाम को दो महिलाओं समेत चार लोगों को उपचार के लिये भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी चारों मरीजों में एच1एन1 विषाणु की पुष्टि हुई है और उन्हें विशेष वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि बहरहाल निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे लोगों का आंकडा ज्ञात नहीं है।

बीते 10 दिनों के दौरान इस बीमारी के चलते चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सलेम से एक वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। बच्चे का उपचार यहां के निजी अस्पताल में चल रहा था। इन घटनाओं के कारण जिला अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिये प्रयासों में तेजी लाना पड़ा।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.