पिछले वर्ष यूपी में साम्प्रदायिक हिंसा के 162 मामले : रिजिजू 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पिछले वर्ष यूपी  में साम्प्रदायिक हिंसा के 162 मामले : रिजिजू गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि उत्तरप्रदेश में साल 2016 में साम्प्रदायिक हिंसा के 162 मामले दर्ज किए गए जो 2015 में 155 थे।

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक हिंसा के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और पिछले वर्ष ऐसे 162 मामले सामने आए। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर मेंं गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि उत्तरप्रदेश में साल 2016 में साम्प्रदायिक हिंसा के 162 मामले दर्ज किए गए जो 2015 में 155 थे।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में राज्य में 2016 में 488 लोग घायल हुए जबकि 2015 में 419 लोग घायल हुए थे। मंत्री ने बताया कि इन घटनाओं में प्रदेश में 2016 में 29 लोग मारे गए जबकि 2015 में 22 लोग मारे गए थे।

सरकार ने बताया कि उत्तरप्रदेश में साल 2013 में साम्प्रदायिक हिंसा की 133 घटनाएं घटी और इस दौरान 26 लोग मारे गए और 374 लोग घायल हुए। उल्लेखलीय है कि उत्तरप्रदेश में इसी महीने विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस शासित कर्नाटक में पिछले वर्ष साम्प्रदायिक हिंसा के 101 मामले दर्ज किए गए जबकि भाजपा शासित महाराष्ट्र में इस अवधि में साम्प्रदायिक हिंसा के 68 मामले दर्ज किए गए। हालांकि 2016 में देश में साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं में कमी की बात सामने आई है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.