कांग्रेस संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहती है: वेंकैया नायडू

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहती है: वेंकैया नायडूएम वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहते हैं और वे नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे हैं क्योंकि इस निर्णय के बाद देश का गरीब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘मसीहा’ के रूप में देख रहा है।

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामे के चलते कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलने से परेशान है क्योंकि उसे सार्थक चर्चा में कोई रुचि नहीं है।

नोटबंदी के कदम को ‘राष्ट्रीय परियोजना’ और व्यापक सामाजिक आंदोलन करार देते हुए वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन इससे भविष्य बेहतर होगा। सरकार इन परेशानियों को समझती है और इसके समाधान की दिशा में कदम उठा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मोदीजी देश में काफी लोकप्रिय हैं और इस कदम के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है। देश का गरीब आदमी मोदी को अपने मसीहा के तौर पर देख रहा है। हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कांग्रेस और उनके मित्र क्यों संसद में अव्यवस्था फैला रहे हैं।”

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.