दबंगों का कहर, महिला को किया लहूलुहान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दबंगों का कहर, महिला को किया लहूलुहानप्रतीकात्मक तस्वीर।

मैनपुरी। जिले के किशनी थाना क्षेत्र में बीच चौराहे पर दबंगों ने एक महिला पर जमकर कहर ढाया। लाठी डंडों से मार-पीटकर महिला को घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है।

किशनी थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज निवासी वंदना देवी पत्नी अरविन्द तिवारी का चौराहे पर प्लाट है। सोमवार की दोपहर दो बजे वह अपने पति और बच्चे के साथ वहां पहुंचीं तभी दबंग आनंद यादव पुत्र ध्यान सिंह यादव ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आनंद ने अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठियों से महिला पर हमला कर दिया। बीच चौराहे पर दबंगों ने महिला और उसके पति को मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर दौड़े राहगीरों ने बचाया। भीड़ हावी होती देख दबंग फरार हो गए। महिला ने थाना पुलिस को नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.