पटनाः मूक-बधिर युवती के साथ हुए दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पटनाः मूक-बधिर युवती के साथ हुए दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार  एक मूक-बधिर युवती के साथ गायघाट स्थित निशांत गृह में एक मजदूर द्वारा दुष्कर्म का मामला सोमवार को सामने आया है।

पटना। एक मूक-बधिर युवती के साथ गायघाट स्थित निशांत गृह में एक मजदूर द्वारा दुष्कर्म का मामला सोमवार को सामने आया है। यहां सीढ़ी व टाइल्स लगाने का काम कर रहे एक 35 वर्षीय मजदूर मोहन कुमार ने इस घटना को अंजाम दिया है। आलमगंज थाना पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जब ये वारदात हुई तब निशांत गृह की अधीक्षक छुट्टी पर थी। पुलिस ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि आरोपी मोहन कुमार जब युवती को साथ ले गया था, तब वहीं रहनेवाली एक और लड़की की नजर उस पर पड़ गई। हालात का अंदाज़ा मिलते ही वहॉ के कर्मचारी और वो लड़की घटनास्थल पर आ गए और दरवाजा खुलवाने पर मोहन कुमार आपत्तीजनक अवस्था में मिला। घटना की जानकारी फौरन आलमगंज थाने को दी गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राम अवगोला रामपुर थाना मैहनी जिला लखीसराय का निवासी है। पीड़ित युवती की उम्र करीब 18 साल है और उसे सितंबर 2014 में निशांत गृह में प्रवेश मिला था। फिलहाल यहां 100 लड़कियां रहती हैं। घर में ऐसी घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.