उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने त्रिवेंद्र सिंह रावत, 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   18 March 2017 3:44 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने त्रिवेंद्र सिंह रावत, 9 मंत्रियों ने भी ली शपथराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता त्रिवेंद्र सिंह रावत। 

देहरादून (आईएएनएस)। देहरादून के परेड ग्राउंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।राज्यपाल कृष्णकांत पॉल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के रूप जाने जाते हैं। उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के अन्य मंत्रियों व नेताओं भी शामिल होने की संभावना है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज, मंडन कौशिक, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, प्रकाश पंत, अरविंद पांडे और सुबोध उनियाल तथा राज्य मंत्री के रूप में धन सिंह रावत व रेखा एरिया ने शपथ ग्रहण की।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने कांग्रेस को मात देते हुए राज्य विधानसभा की 70 में से 57 सीटों पर अपना कब्जा जमाया।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.