उत्तर भारत में कोहरे का कहर, रेल-सड़क यातायात प्रभावित 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर भारत में कोहरे का कहर, रेल-सड़क यातायात प्रभावित शनिवार की सुबह घने कोहरे में स्कूल जाते बच्चे।

उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश सहित बिहार, मध्यप्रदेश में भी शनिवार सुबह कोहरे की चादर लिपटी रही। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क एवं रेल यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने तथा ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, शनिवार सुबह हल्के कोहरे का असर दिखा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, कानपुर का 18.1 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री, झांसी का 19 डिग्री और इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में भी शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने तथा तथा कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री, भागलपुर का 17.3 डिग्री तथा गया का 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान नाडा की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव आया है और नमी बढ़ी है। कोहरे और धुंध की वजह से जनजीवन प्रभावित है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम में बदलाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह और रात में ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभागों में कोहरे का असर बढ़ने के आसार जताए हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, इंदौर का 12.6 डिग्री, ग्वालियर का 11.6 डिग्री और जबलपुर का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में धुंध कम होने से राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार घने कोहरे का सामना कर रहे लोगों को शनिवार सुबह धुंध कम होने से थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, "सुबह 5.30 बजे पालम में दृश्यता 500 मीटर थी, जो 8.30 बजे तक बेहतर होकर 1,000 मीटर हो गई। अन्य इलाकों में सुबह 5.30 बजे दृश्यता 1,000 मीटर थी।" मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो मौसम का सामान्य तापमान था।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.