दुबई : गुरुद्वारे ने 101 देशों के लोगों को नाश्ता परोसकर रिकॉर्ड बनाया

Shweta Tiwari | Apr 15, 2017, 19:21 IST
दुबई
दुबई (आईएएनएस)। दुबई के एक गुरुद्वारे ने विभिन्न देशों के अधिकतम लोगों को मुफ्त में नाश्ता परोसने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यहां जेबेल अली स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में घंटे भर के कार्यक्रम में 101 देशों के 600 लोगों के लिए महाद्वीपीय नाश्ता परोसा गया। इसके लिए गुरुद्वारे का नाम गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक 'विविधता के लिए नाश्ता' था।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूली बच्चों, सरकारी अधिकारियों और कूटनीतिज्ञों ने इस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी मुख्य अतिथि थे।

शहर के विभिन्न भागों से लोग जेबेल अली गार्डन में जमा हुए और मैराथन नाश्ते के समारोह के लिए लगाया गया अस्थायी तंबू पूरी तरह से भर गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि गुरुद्वारा ने 2015 में इटली के मिलान एक्सपो में नुटेला द्वारा आयोजित 55 देशों के लोगों द्वारा महाद्वीपीय नाश्ते के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के अध्यक्ष सुरेंद्र कंधारी ने कहा, "सिख धर्म ने हमेशा से विविधता को गले लगाया है क्योंकि यह हमारे विश्वास और धर्म का हिस्सा है। हम सभी मानव हैं और सबका सम्मान किया जाना चाहिए।"

Tags:
  • दुबई
  • गुरुद्वारा
  • गुरु नानक
  • गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • महाद्वीपीय नाश्ता

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.