भूकंप प्रभावित न्यूजीलैंड में निकासी की योजना बनायी गयी
गाँव कनेक्शन 15 Nov 2016 1:34 PM GMT

क्राइस्टचर्च (एएफपी)। न्यूजीलैंड में साउथ आइसलैंड के तट पर आये 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के कारण ‘भयंकर तबाही' मची है जिसमें फंसे तकरीबन 1,200 पर्यटकों को निकालने के लिए आज प्रयास किये जा रहे हैं। नौसेना का एक जहाज कैकोउरा के समुद्र तट शहर की ओर गश्त लगा रहा है। इस शहर में सोमवार तड़के आए भूकंप के कारण दो लोगों के मारे जाने की बात कही गयी है।
भारी भूस्खलन के कारण शहर से सड़क और रेल संपर्क टूट गया है। पुलिस ने बताया है कि पानी कम दबाव और बिजली रुक-रुक कर आ रही है और सैकड़ों लोग आश्रय गृहों में रह रहे हैं। यहां पर 2,000 लोगों की जनसंख्या रहती है। प्रधानमंत्री जॉन केरी ने कहा है कि इलाके के लोकप्रिय ह्वेल को देखने के लिए आने वाले 1,200 अधिक पर्यटक यहां फंसे हुये हैं।
उन्होंने बताया कि पर्यटकों में ज्यादातर विदेशी है और उन्हें ले जाने के लिए चार सैन्य हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। पर्यटकों को छोटी-छोटी टुकडियों में क्राइस्टचर्च ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौसैनिक जहाज एचएमएनजेडएस कैंटेर्बरी अपने साथ सैकड़ों लोगों को ले जएगी। इस जहाज के कल पहुंचने की संभावना है।
More Stories