डिजिटल भारत पर 4 जनवरी को बोलेंगे पिचाई

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डिजिटल भारत पर 4 जनवरी को बोलेंगे पिचाईसुंदर पिचाई, गूगल प्रमुख।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत के डिजिटल प्रौद्योगिकी अपनाने के मकसद को गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुदंर पिचाई अगले साल देश में घरेलू प्रौद्योगिकी बाजार में इसके अपनाने पर जोर देंगे।

उनका मुख्य ध्यान इसके सूक्ष्म और मध्यम व्यापार में इस्तेमाल पर रहेगा। कंपनी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद 4 जनवरी को राजधानी में होने वाले समारोह में पिचाई के साथ शामिल होंगे। इस दौरान गूगल के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बयान में कहा गया, "गूगल डिजिटल शक्ति के जरिए व्यापारियों की तेजी से वृद्धि में भागीदारी को लेकर उत्साहित है।"

सात भारतीय स्टार्टअप ने हाल ही में गूगल् लांचपैड- एक्सीलेरेटर के तीसरे बैच में शामिल हुए हैं। लांचपैड एक्सीलेरेटर एक ऐसा मंच है, जिस पर गूगल व बाहर के संरक्षक और जानकारों को साथ लाता है। इससे स्टार्टअप को सफलता हासिल करने में मदद मिलती है। इसमें दूसरे देशों के स्टार्टअप भी साथ होते हैं।

बीते एक साल से ज्यादा समय में 13 भारतीय स्टार्टअप ने इस कार्यक्रम में हिस्सेदारी की है। इनमें से कुछ ने सफलता के साथ राशि प्राप्त की है।

ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करने के मकसद से गूगल इंडिया ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के साथ बीते सप्ताह पूरे देश में 'डिजिटल सेफ कंज्यूमर' अभियान शुरू किया है। इसका मकसद ऑनलाइन उपभोक्ता के हितों को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने में मदद करना है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.