ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, कोहरे ने थामी दर्जनों ट्रेनों की रफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, कोहरे ने थामी दर्जनों ट्रेनों की रफ्तारकड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। फोटो- पीटीआई

नई दिल्ली (आईएएनएस)। यूपी समेत पूर उत्तर भारत ठंड और कोहरे की चपेट में है। उत्तरप्रदेश में शीतलहर भी बढ़ गई है। लखनऊ, इलाहाबाद, मुरादाबाद में इसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में भी कंपकपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह 100 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से अधिक देरी से चल रही हैं। उत्तरी रेलवे अधिकारी ने बताया, ''घने कोहरे की वजह से 100 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।''

घने कोहरे के चलते रेल ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में रोड ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। सड़कों पर वाहन धीरे चल रहे हैं और दिन में भी लाइट जलानी पड़ रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 24.3 और मिनिमम टेम्परेचर 11.2 डिग्री रहा। मिनिमम टेम्परेचर में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 14005 लिछवी एक्सप्रेस अपने तय समय से 31 घंटे देरी से चल रही है जबकि 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 27 घंटे देरी से चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे 15 से 20 ट्रेनें 10 से अधिक घंटे की देरी से चल रही हैं जबकि 80 से अधिक ट्रेनें दो से पांच से अधिक समय की देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में राजपथ के बाहर कोहरा।

घने कोहरे की वजह से 12501 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस और 15602 नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस रद्द हो गई हैं। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड़्डा निगम (डायल) के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली से कोई उड़ान सेवा रद्द नहीं हुई।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.