नृत्य नाटिका में द्रौपदी रूप में नजर आईं हेमा मालिनी
गाँव कनेक्शन 10 Nov 2016 9:43 PM GMT

लखनऊ। बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी गुरुवार को राजस्थान के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कनवेंशन सेंटर में आयोजित एक नृत्य नाटिका में द्रौपदी के रूप में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बंटोरीं। यहां ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) का आयोजन किया गया है।
महाभारत की कहानियों के इर्द-गिर्द प्रस्तुतियां
इस अवसर पर सभी प्रस्तुतियां महाभारत की कहानियों के इर्द-गिर्द ही दर्शकों को देखने को मिलेंगी। इस प्रस्तुति में हेमा मालिनी के साथ कृष्ण की भूमिका में राजेश श्रृंगार परे, अर्जुन के रूप में दीपक शर्मा, युधिष्ठिर की भूमिका में युधिष्ठिर, दुर्योधन की भूमिका में दीपक जेठी, भीम की भूमिका में महेंद्र घुले नजर आए।
Next Story
More Stories