जानिए, सेना की भर्ती प्रक्रिया में क्या हुआ बड़ा बदलाव 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जानिए, सेना की भर्ती प्रक्रिया में क्या हुआ बड़ा बदलाव फोटो:प्रतीकात्मक

जयपुर (भाषा)। भारतीय सेना के कार्यवाहक भर्ती निदेशक मेजर जनरल जेके मारवाल ने कहा कि आने वाले समय में सेना भर्ती में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके अनुसार पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा लिखित परीक्षा में पास अभ्यार्थियों को ही आगे के टेस्ट देने होंगे। मेजर जनरल मारवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह प्रस्ताव फिलहाल सरकार के स्तर पर विचाराधीन है, जो पारित होने पर लागू होगा।

इस अभियान के लिए जयपुर, अम्बाला व चेन्नई जोन को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों को सीधे तौर पर फायदा होगा। वहीं सम्बंधित जिला प्रशासन को भी भर्ती कराने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। उनका प्रयास रहता है कि हर जिले को वर्ष में एक बार भर्ती रैली में कवर किया जाए। मेजर जनरल मारवाल शनिवार को जयपुर के आमेर के कुंडा तहसील स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रही सेना भर्ती रैली का निरीक्षण करने आये थे। राजस्थान के कार्यवाहक उपनिदेशक कर्नल प्रशांत कुमार, भर्ती निदेशक (जयपुर) कर्नल विक्रम सिंह पठानिया, आमेर के उपखंड अधिकारी बीरबल सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। जनरल मारवाल ने बताया कि जयपुर जिला सेना भर्ती का पूरी पारदर्शिता के साथ संचालन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को यह समझ लेना चाहिए कि केवल वह खुद ही अपनी मदद कर सकते है। किसी दलाल अथवा दूसरे व्यक्ति के बहकावे या झांसे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, अत: इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी सम्भव नहीं है।

भर्ती में पारदर्शिता के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। भर्ती प्रक्रिया में किये गये बदलाव की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है रजिस्ट्रेशन बंद होने पर तहसीलदार तिथियों का आवंटन किया जाता है। मेजर जनरल ने जयपुर में भर्ती रैली के दौरान की गई प्रशासनिक एवं पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि जो सक्षम होगा वो निश्चित ही सेना में भर्ती होगा। युवाओं का देश के प्रति जोश और उनके जज्बे को देख उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रत्येक रैली से पहले, कितने युवाओं की आवश्यकता है, उनकी जानकारी भी दी जाएगी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.