हिलेरी हैं दोषी, वह खुद और एफबीआई जानती है यह बात: ट्रंप

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिलेरी हैं दोषी, वह खुद और एफबीआई जानती है यह बात: ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन (भाषा)। ट्रंप ने मिशीगन के डेट्रोएट में अपने समर्थकों से कहा, “इस समय उन्हें एक धांधली वाली व्यवस्था के जरिए सुरक्षा दी जा रही है। यह पूरी तरह से धांधली वाला तंत्र है।” ट्रंप की ओर से आई यह टिप्पणी एफबीआई निदेशक जिम कोमी के यह कहे जाने के बाद आई है कि हिलेरी की संलिप्तता वाले कथित ईमेल स्कैंडल की नवीन जांच के बाद उसने अपना नजरिया नहीं बदला है। कोमी ने हिलेरी के एक करीबी सहयोगी के लैपटॉप में मिले नए ईमेलों के आकलन के बाद यह बात कही थी।

ट्रंप ने कहा, “आप आठ दिन में 6.5 लाख ईमेलों की समीक्षा नहीं कर सकते। आप ऐसा नहीं कर सकते। हिलेरी क्लिंटन दोषी है। वह इस बात को जानती है। एफबीआई इस बात को जानती है।”

ट्रंप ने ‘उसे (हिलेरी को) जेल में डालो’ के नारे लगा रहे समर्थकों से कहा, “अब यह अमेरिकी जनता पर है कि वह न्याय करे।” उन्होंने कहा, “एफबीआइ के विशेष एजेंट उसे कांग्रेशनल समन मिलने पर उसके 33 हजार ईमेल मिटाने समेत अन्य भयावह अपराधों के लिए बचकर जाने नहीं देंगे।” हालांकि क्लीवलैंड में प्रचार कर रही हिलेरी ने इसका कोई जिक्र अपने संबोधन में नहीं किया।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.