कश्मीर में बढ़ा ठंड का असर, श्रीनगर में रही सबसे सर्द रात 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कश्मीर में बढ़ा ठंड का असर, श्रीनगर में रही सबसे सर्द रात फोटो : साभार इंटरनेट

नई दिल्ली (भाषा)। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों के कई स्थानों पर पारा नीचे चले जाने के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है। श्रीनगर में मौसम का अब तक की सबसे सर्द रात रही र हर बार की तरह इस बार भी डल झील बर्फ से जम गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। इससे पहले यहां 21 दिसंबर को रात में सबसे कम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

2012 में, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। शुक्रवार रात ठंड के कारण शहर और अन्य जगहों पर पानी आपूर्ति पाइपों और यहां की मशहूर डल झील सहित विभिन्न जलाशयों में पानी जम गया।

अधिकारी ने बताया कि यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में लेह शहर जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

देश के उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी तथा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पटना में आज सुबह साढे पांच बजे न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

गत 12 जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान गत 11 जनवरी के 10.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में घटकर सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था और उसके बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है जो कि कल 5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मकर संक्रांति के अवसर पर पटना में आज भी बेहतर धूप निकली है पर न्यूनतम तापमान कल के 5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज घटकर 4.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।

न्यूनतम तापमान में गिरावट से पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी हुई है। दोनों राज्यों में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां कहा कि हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में न्यूनतम पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच कम है। अंबाला में न्यूनतम पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम पारे के शून्य से उपर पहुंचने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, फिर भी वहां का रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम पारा 2.2, लुधियाना में 6.9 और पटियाला में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सुबह का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.