500-1000 के नोट बंद होने पर जमाखोरों पर गिरेगी गाज
भास्कर त्रिपाठी 8 Nov 2016 9:25 PM GMT

लखनऊ। भ्रष्टाचार और नकली नोटों के जंजाल से देश को मुक्त कराने के लिए मोदी सरकार ने 500-1000 के नोटों को बंद करने का फैसला किया है। आज आधी रात के बाद से ये नोट अवैध हो जाएंगे। जिनके पास भी 500-1000 के नोट हैं वो बैंक और पोस्ट ऑफिस में इन्हें जमा करा सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए 50 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
इन लोगों पर गिरेगी गाज:
- वे लोग जो नकली नोटों के कारोबार में संलिप्त हैं।
- वे लोग जो टैक्स बचाने के लिए 500-1000 के बड़े नोटों का इस्तेमाल करते हैं।
- वे लोग जिन्होंने भारत में निर्धारित 15 लाख रुपए से ज्यादा की जमाराशि घर पर रखी है। ऐसे लोगों को बैंक में पैसा जमा कराने में तमाम जवाब देने होंगे।
-वे लोग जो टैक्स बचाने के लिए 500-1000 के बड़े नोटों का इस्तेमाल जमाखोरी के लिए करते हैं।
किसानों और मजदूरों के परिवारों पर बुरा प्रभाव
हालांकि इन लोगों के साथ ही इस फैसले का बुरा प्रभाव किसान और मजदूर वर्ग पर पड़ेगा। ज्यादातर लोगों तक जानकारी पहुंचने में देरी होगी और यदि जानकारी पहुंच भी गई तो सारे नियमों को समझने में और पैसा जमा कराने में तमाम उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। बहुतों के पास बैंक एकाउंट नहीं हैं, उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। गाँवों के बैंकों को ये भी सावधानी बरतनी होगी कि नोट बदलने के लिए दलाली न शुरू हो जाए।
narendra modi काला धन currency note kisan 500-1000 note
More Stories