भारत, ब्रिटेन के पास व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने का सुनहरा मौका: फॉक्स 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत, ब्रिटेन के पास व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने का सुनहरा मौका: फॉक्स लियाम फॉक्स

नई दिल्ली (भाषा)। यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के चलते ब्रिटेन का इरादा भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने का है। ब्रिटेन ने मंगलवार को कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था उसकी नैसर्गिग भागीदार है, जिसके साथ मिलकर वह दुनिया में फैल रही संरक्षणवाद की चुनौती से निपटना चाहता है।

ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लियाम फॉक्स ने भारत के महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी कार्यक्रम को समर्थन की पेशकश की। इसके साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम मिलकर दुनिया में पनप रही संरक्षणवाद की चुनौती से निपटें और मुक्त व्यापार के रास्ते में आने वाली अड़चनों को हटाएं।'' इससे पहले वित्त मंत्री अरण जेटली ने संरक्षणवाद को दूर करने पर जोर देते हुए कहा कि 2,200 अरब डालर की भारतीय अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे विस्तार कर रही है यह उतनी ही संरक्षणवाद को लेकर उठती आवाजों से निष्प्रभावी होती जा रही है।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.