भारतीय अमेरिकी प्रकाशन ने राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी को दिया समर्थन 

vineet bajpaivineet bajpai   2 Nov 2016 9:27 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय अमेरिकी प्रकाशन ने राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी को दिया समर्थन हिलेरी क्लिंटन

सैनफोर्ड (भाषा)। एक भारतीय अमेरिकी मासिक प्रकाशन ने 30 साल में पहली बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में किसी उम्मीदवार को समर्थन देते हुए अपने पाठकों से अपील की है कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए मतदान करें।

‘बे एरिया' के मासिक प्रकाशन ‘इंडिया करंट्स' ने कल अपने एक संपादकीय में कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद वह ‘‘अत्यंत रोष'' में है इसलिए वह हिलेरी को समर्थन देता है।

पत्रिका की संपादक निरुपमा वैद्यनाथन और प्रकाशक वंदना कुमार ने एक संयुक्त संपादकीय में लिखा, ‘‘हम 30 साल में पहली बार राष्ट्रपति पद के किसी उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। हम हिलेरी क्लिंटन को समर्थन देते हैं।'' इस पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 1987 में शुरु हुआ था। यह मासिक पत्रिका पिछले कुछ वर्षों से वाशिंगटन डीसी से भी प्रकाशित हो रही है।

संपादकीय के अनुसार समाचार पत्रिका ने ट्रंप के 15 साल पुराने उस वीडियो के सामने आने के बाद किसी उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया जिसमें वह महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे हैं।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.