भारतीय राष्ट्रवाद के साथ है, हिन्दू राष्ट्रवाद के साथ नहीं: येचुरी

भारतीय राष्ट्रवाद के साथ है, हिन्दू राष्ट्रवाद के साथ नहीं: येचुरीसीताराम येचुरी

नई दिल्ली (भाषा)। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी भारतीय राष्ट्रवाद के साथ है, हिन्दू राष्ट्रवाद के साथ नहीं। ऐसा कहकर येचुरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जबरन तरीके से हिन्दुव लागू करने के उसके एजेंडे पर परोक्ष हमला किया है।

येचुरी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर बगैर संघ का उल्लेख किये, लिखा, “सीपीआई (एम) हिन्दू राष्ट्रवाद के साथ नहीं, भारतीय राष्ट्रवाद के साथ है।”

उल्लेखनीय है कि मार्क्सवादी नेता की यह टिप्पणी कल तिरूवनंतपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमले के बाद आयी है। महान अक्टूबर क्रांति के शताब्दी के मौके पर उन्होंने कल यहां एक साल तक चलने वाला समारोह शुरू किया था।

अपने भाषण में राज्यसभा सदस्य येचुरी ने आरएसएस के नियंत्रण में मोदी सरकार पर जबरन हिन्दुत्व का एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “स्थिति ऐसी हो गयी है कि अब संघ लोगों को देशभक्ति के प्रमाणपत्र जारी कर रहा है। वह इस प्रकार से प्रचार कर रहे हैं कि हिन्दुत्व और भारतीय राष्ट्रवाद एक ही चीज है।”

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.