तंजानिया बंदरगाह पहुंचा आईएनएस दर्शक

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तंजानिया बंदरगाह पहुंचा आईएनएस दर्शकतंजानिया के टांगा बंदरगाह का सामुद्रिक मानचित्रण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

विशाखापत्तनम(भाषा)। पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के जहाज आईएनएस दर्शक ने तंजानिया के टांगा बंदरगाह का सामुद्रिक मानचित्रण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

ईएनसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सामुद्रिक मानचित्रण के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और तंजानिया के बीच समझौता हुआ था जिसके अंतर्गत यह सर्वे किया गया। विज्ञप्ति के मुताबिक इस समझौते के तहत सर्वेक्षण, क्षमता निर्माण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करके विकास और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सामुद्रिक मानचित्रण डेटा साझा किया जाएगा।

सर्वेक्षण पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तंजानिया की सरकार को टांगा बंदरगाह का प्रारंभिक नौपरिवहन नक्शा सौंपा गया। समारोह में तंजानिया के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और पोत द्वारा किए गए उल्लेखनीय काम को सराहा गया।

टांगा बंदरगाह का वर्तमान नौपरिवहन नक्शा बेहद पुराने सर्वेक्षण पर आधारित है इसलिए नया सर्वेक्षण अपरिहार्य था। तंजानिया के लिए यह सर्वे इस मायने में महत्वपूर्ण है कि टांगा बंदरगाह पर यूगांडा से तेल की एक पाइपलाइन बिछाई जा रही है जिसका भविष्य में विस्तार भी किया जाना है। आईएनएस दर्शक बीते एक महीने से तंजानिया में था और यहां सर्वे कर रहा था। सर्वे में तंजानिया और भारतीय नौसेना के अधिकारी शामिल थे।

सेवा में आने के बाद से आईएनएस दर्शक का यह आठवां विदेशी सर्वेक्षण था। तंजानिया में अपना काम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आईएनएस दर्शक एक अन्य समुद्री सर्वे के लिए मॉरिशस का रुख कर रहा है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.