देवास में बनेगा कुमार गंधर्व संग्रहालय : चौहान  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देवास में बनेगा कुमार गंधर्व संग्रहालय : चौहान   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

भोपाल (भाषा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रख्यात हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित कुमार गंधर्व के नाम से राज्य के देवास जिले में एक संग्रहालय बनाया जाएगा। इसमें उनके जीवन एवं विरासत से संबंधित चीजों को संजोया जाएगा।

संगीतज्ञ गंधर्व की 25वीं पुण्य-तिथि पर देवास में आयोजित अनहद समारोह में चौहान ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘देवास में कुमार गंधर्व संग्रहालय बनाया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन विचार-विमर्श कर किया जाएगा।'' चौहान ने कहा, ‘‘संगीत जीवन को आनंदमयी बनाता है। पंडित कुमार गंधर्वजी ने संगीत को जो ऊंचाइयां दी हैं उनको बयान करना संभव नहीं है। देवास नगर जहां कुमारजी ने संगीत साधना की है, वहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।''

उन्होंने कहा कि कुमारजी के निवास-स्थल पर उनकी स्मृति में संजोई वस्तुओं एवं उनके बाल्य-काल के चित्रों को देखकर मन अभिभूत हो गया।


 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.