इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप
गाँव कनेक्शन 8 Nov 2016 9:33 AM GMT

जकार्ता (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के बंतेन प्रांत में मंगलवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र की गहराई में 10 किलोमीटर नीचे प्रांत के 271 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम मेंलेबाक में था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारी ने कहा, ''हमने सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।'' यूएस जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई।
Jakarta Indonesia Bnten Province seismic wave Meteorology Geophysics Agency Southwest Menlebak
Next Story
More Stories