जापान में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 80,000 मुर्गियों को मारा गया 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जापान में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 80,000 मुर्गियों को मारा गया प्रतीकात्मक फोटो

टोक्यो (आईएएनएस/सिन्हुआ)। जापान के गिफू प्रभाग में एच5 बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पोल्ट्री फार्म में 80,000 मुर्गियों को मार दिया गया। प्रशासन के मुताबिक, यामागता के पोल्ट्री फार्म में 100 से अधिक मुर्गियां मृत पाई गईं, जिसमें से सात मुर्गियों को प्राथमिक जांच के लिए भेजा गया। इसमें से छह मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई।

स्थानीय प्रशासन ने मुर्गियों की जांच में एच5 संक्रमण की पुष्टि के बाद शनिवार रात को मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने संक्रमित पोल्ट्री फार्म के 10 किलोमीटर के दायरे के पोल्ट्री फार्म से अंड़ों की आवाजाही पर रोक लगा दी जबकि इस बात के भी जांच के आदेश दिए हैं कि क्या आसपास के पोल्ट्री फार्म भी इस संक्रमण से संक्रमित हैं। जापान के मध्य निगाता से बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.