झारखंड में कोयला खदान धंसी, 5 शव बरामद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
झारखंड में कोयला खदान धंसी, 5 शव बरामदप्रतीकात्मक तस्वीर

रांची (आईएएनएस)। झारखंड के गोड्डा जिले में गुरुवार रात को कोयले की खान धंसने के बाद पांच शव बरामद किए गए हैं। अभी 20 से अधिक लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी.के.पांडे ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार सुबह बचाव कार्य शुरू हुए, जिसके बाद शव बरामद किए गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खान में फंसे सभी लोगों के जीवित बचे होने की संभावना बहुत कम है। पुलिस का कहना है कि गोड्डा जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (ईसीएल) की लालमाटिया खदान के प्रवेश केंद्र पर मिट्टी धंस गई।

पुलिस का कहना है कि रात में कोहरे की वजह से बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम पटना से पूर्वाह्न् लगभग 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

खान सुरक्षा के महानिदेशक (डीजीएमएस) ने जांच के लिए एक दल को मौके पर भेजा है।डीजीएमएस अधिकारी के मुताबिक, खनन के समय सुरक्षा कदमों की अनदेखी की गई।

खनन कार्य जमीन से लगभग 200 फुट नीचे हो रहा था।

कोयला खान दुर्घटना पर मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री से बात की

नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में कोयला खदान दुर्घटना में हुई मौतों पर शुक्रवार को दुख जताया और स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास से बातचीत की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "झारखंड में खान दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हूं। खान में फंसे लोगों के लिए दुआ कर रहा हूं। स्थिति को लेकर रघुवर दास से बात की है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि समान्य स्थिति बहाल करने के लिए झारखंड सरकार और केंद्रीय ऊर्जा एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल राहत और बचाव अभियान में व्यस्त है।"

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.