सलमान खान से जुड़े मामले में आज फैसला सुनाएगी जोधपुर की अदालत
Sanjay Srivastava 18 Jan 2017 11:16 AM GMT

जोधपुर (भाषा)। जोधपुर की एक अदालत अभिनेता सलमान खान के खिलाफ दर्ज शस्त्र अधिनियम के एक मामले में आज बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी। अभिनेता सलमान खान के खिलाफ दर्ज चार मामलों से यह एक है।
सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा मंगलवार शाम यहां पहुंचे। वे आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगे। इस मामले से जुड़े दोनों पक्ष की जिरह नौ जनवरी को पूरी हो गई थी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने अभिनेता को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए अपने फैसले को 18 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
Salman Khan jodhpur court Jodhpur Arms Act case Chief Judicial Magistrate Jodhpur Dalpat Singh Rajpurohit Jodhpur
Next Story
More Stories