चुनाव आयोग से की गयी राज्यपाल कल्याण सिंह की शिकायत    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चुनाव आयोग से की गयी राज्यपाल कल्याण सिंह की शिकायत    राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह

अलीगढ़ :उप्र: (भाषा)। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ अलीगढ़ के एक स्थानीय सपा नेता ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है।

सपा की अलीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अशोक यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी को भेजे गये पत्र में दावा किया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार कल्याण सिंह और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही अलीगढ़ में डेरा जमाए हुए हैं और स्थानीय राजनीतिक मामलों में अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

कल्याण सिंह के पुत्र और एटा से भाजपा के सांसद राजवीर सिंह ने यादव के आरोप पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्यपाल को अपने पैतृक जिले में किसी भी वक्त आने का पूरा अधिकार है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कथित तौर पर पिछले पांच दिन से अलीगढ में थे उनके यहां इतने दिन तक रुकने को लेकर विवाद पैदा होने पर वह राजस्थान रवाना हो गए।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.