कानपुर झांसी रुट पर ट्रेन यातयात शुरू, मरने वालों की संख्या 148 पहुंची

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कानपुर झांसी रुट पर ट्रेन यातयात शुरू, मरने वालों की संख्या 148 पहुंचीअस्पताल में भर्ती दो और घायलों की मृत्यु के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 148 हो गयी।

कानपुर देहात (भाषा)। रविवार को इंदौर पटना एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के बाद मंगलवार को तड़के कानपुर झांसी रुट पूरी तरह सामान्य हो गया और सुरक्षा जांच के बाद इस रुट पर रेलगाड़ियों का आवागमन फिर से शुरु हो गया। इस बीच अस्पताल में भर्ती दो और घायलों की मृत्यु के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 148 हो गयी।

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि सोमवार आधी रात के बाद कानपुर झांसी रुट का ट्रैक ठीक हो गया। उसके बाद सबसे पहले इस ट्रैक पर ट्रायल रन के तौर पर कानपुर से एक खाली माल गाड़ी रवाना की गयी।

टेक्निकल टीम ने मालगाड़ी के गुजर जाने के बाद एक बार फिर रेल पटरी की जांच की और इसे रेल यातायात के आवागमन के लिये सुरक्षित पाया। इसके बाद आज तड़के से इस कानपुर झांसी रुट पर रेलगाड़ियों का आवागमन शुरु कर दिया गया। अब कानपुर झांसी रुट की सभी ट्रेन निर्धारित समय से चल रही है।

उधर कानपुर जोन के आईजी पुलिस जकी अहमद ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना में घायल दो अन्य यात्रियों की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी, जिससे हादसे में मरने वालो की संख्या 148 हो गयी है। इन दोनो यात्रियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शेष घायलों का इलाज चल रहा है, इसमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। कानपुर के हैलट अस्पताल में घायल मरीजों की मदद के लिये मध्य प्रदेश और बिहार के अधिकारियों ने हेल्प डेस्क बनाई है। यहां इन राज्यों के पीड़ितों को हर तरह की सहायता मुहैया कराई जा रही है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.