कश्मीर में सबसे ठंडा रहा करगिल, कल शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस था तापमान 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कश्मीर में सबसे ठंडा रहा करगिल, कल शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस था तापमान प्रतीकात्मक फोटो

श्रीनगर (भाषा)। करगिल को छोड़कर पूरे कश्मीर संभाग में रात का तापमान शून्य से ऊपर बना हुआ है जिससे यहां के लोगों को राहत मिल रही है, हालांकि पूरी घाटी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। यहां के मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बुद्धवार रात का तापमान भी इतना ही था।

अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुद्धवार रात यह 2.1 डिग्री था। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग कस्बे में तापमान 3.9 डिग्री, कल के 0.8 डिग्री से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान 1.0 डिग्री दर्ज किया गया, कल रात भी तापमान इतना ही था। कश्मीर के प्रवेश स्थल काजीगुंड में तापमान 1.6 डिग्री रहा। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान 1.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से ऊपर 0.3 डिग्री रहा, कल यहां का तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री था। राज्य में करगिल ही ऐसा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री रहा, कल यहां का तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री था। कश्मीर में ऊंचे स्थानों पर मौसम की पहली बर्फबारी सोमवार को हुई लेकिन उसके बाद से मौसम सूखा ही बना हुआ है। श्रीनगर समेत घाटी में कई इलाकों में कोहरे की मोटी परत बनी हुई है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.