केजरीवाल मधुमेह के इलाज के लिए बेंगलुरु जाएंगे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केजरीवाल मधुमेह के इलाज के लिए बेंगलुरु जाएंगेवह सात फरवरी को बेंगलुरु इलाज के लिए जाएंगे।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उच्च रक्त शर्करा का इलाज कराने बेंगलुरु जाएंगे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि केजरीवाल का शुगर लेवल काफी बढ़ गया है। वह सात फरवरी को बेंगलुरु इलाज के लिए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी 10-12 दिन बाद लौटेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बीते एक महीने में पंजाब व गोवा में बिना रुके चुनाव प्रचार किया है। उन्हे एक दिन में इंसुलिन की तीन खुराक लेनी पड़ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इससे पहले भी बेंगलुरु इलाज के लिए जा चुके हैं।

बीते साल जनवरी में अपनी पुरानी खांसी के इलाज के लिए उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा ली थी। साल 2015 में केजरीवाल को 12 दिनों के लिए पुरानी खांसी और उच्च रक्त शर्करा के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.