हिमाचल के केलांग में पारा शून्य से नीचे पहुंचा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिमाचल के केलांग में पारा शून्य से नीचे पहुंचाशिमला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि मनाली में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

शिमला (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिमला और मनाली में रविवार को तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं केलांग शहर में तापमान इस वर्ष इस मौसम में पहली बार जलजमाव बिंदु से नीचे चला गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि मनाली में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लाहौल-स्पीति जिले का केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद किन्नौर जिले का कल्पा रहा, जहां का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि लाहौल-स्पीति में इन दिनों में शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है, लेकिन यह सामान्य तापमान है।

उन्होंने कहा कि राज्य में मौसम शुष्क है और 12 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा। धर्मशाला में रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.