लखनऊ व आसपास के इलाकों में बर्फबारी और पछुआ हवाओं की वजह से ठंडक और गलन बढ़ी

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   12 Jan 2017 11:22 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ व आसपास के इलाकों में बर्फबारी और पछुआ हवाओं की वजह से ठंडक और गलन बढ़ीलखनऊ में ठंडी हवा और गलन से बचने के लिए धूप सेंकती एक महिला। फोटो :- महेन्द्र पाण्डेय

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप खिली है लेकिन पछुआ हवाओं की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी और मध्य हिस्से में शीतलहर का असर जारी रहेगा। बर्फबारी और पछुआ हवाओं की वजह से ठंडक और गलन बढ़ गई है। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

गुप्ता ने बताया कि एक दो दिनों तक अगर ऐसी ही स्थिति रही तो पाला पड़ना भी शुरू हो जाएगा और इससे गलन और बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 7 डिग्री, इलाहाबाद का 7.3 डिग्री और आगरा का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.