लखनऊ में कर्मचारी महासंघ करेगा 24 अक्टूबर को दो दिन का सत्याग्रह
गाँव कनेक्शन 18 Oct 2016 3:33 PM GMT

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ (अजय सिंह गुट) ने राज्यकर्मियों की समस्याओं को लेकर 24 अक्तूबर से विधान भवन पर दो दिन का सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी संगठन सरकार पर दबाव बनाने में जुट गए हैं।
संगठन के अध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक, लिपिकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग महासंघ लगातार कर रहा है, लेकिन सरकार उसे गंभीरता से नहीं ले रही।
कनिष्ठ सहायकों का ग्रेड पे 2800 रुपए करने के साथ-साथ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का ग्रेड पे 2400 रुपए व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का ग्रेड पे 1900 रुपए करने की मांग पर संगठन की शासन स्तर पर वार्ताएं भी हो चुकी हैं और सहमति भी बन चुकी है, लेकिन शासनादेश अब तक जारी नहीं किया गया है।अजय सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ
सिंह ने कहा कि इसी प्रकार से आगनबाड़ी, आशा बहू, रसोइया को न्यूनतम 18 हजार रुपए वेतन दिए जाने की मांग पर सरकार टालमटोल कर रही है। लिहाजा संगठन ने दो दिनों के सत्याग्रह का निर्णय किया है।
Next Story
More Stories