उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 337 नई महिला बस परिचालक जल्द ग्रहण करेंगी कार्यभार 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   21 Nov 2016 3:34 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 337 नई महिला बस परिचालक जल्द ग्रहण करेंगी कार्यभार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस।

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 337 नई महिला बस परिचालक अपने क्षेत्र के डिपो में जाकर जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगी। वहीं लखनऊ परिक्षेत्र में 32 महिलाएं बसों का परिचालन करेंगी।

रोडवेज के संचालक ने बताया कि महिला सशक्तीकरण में परिवहन निगम एक कदम आगे बढ़ गया है।

1690 बस कंडक्टरों की सीधी भर्ती में पहली 337 महिलाएं चुनी गई हैं। प्रदेशभर के बस डिपो पर इन महिलाओं को नियुक्त पत्र के साथ ड्यूटी स्थल की ऑनलाइन सूचना दे दी गई है। चयनित महिलाएं 30 नवंबर तक अपने-अपने क्षेत्र के बस डिपो जाकर चार्ज ग्रहण करेंगी।
रोडवेज संचालक

संचालक ने बताया कि लखनऊ क्षेत्र में बस कंडक्टरों की कमी को देखते हुए यहां 82 कंडक्टर तैनात किए गए हैं। इनमें से 32 महिला कंडक्टर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पहले कम दूरी की बसों में महिला परिचालकों को तैनात किया जाएगा।

इसके बाद रोडवेज बसों के वोल्वो, स्कैनिया, एसी शताब्दी जैसी लग्जरी बसों में ड्यूटी लगाई जाएगी। सफर के दौरान महिला कंडक्टरों से किसी प्रकार की अभद्रता की शिकायत आती है तो इनकी सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी किए जाएंगे।



    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.