सुमित मलिक महाराष्ट्र के मुख्य सचिव नियुक्त 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सुमित मलिक महाराष्ट्र के मुख्य सचिव नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुमित मलिक को आज महाराष्ट्र का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

मुंबई (भाषा)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुमित मलिक को आज महाराष्ट्र का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। वह स्वाधीन क्षत्रिय का स्थान लेंगे। क्षत्रिय को 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उन्हें एक माह का सेवा विस्तार दिया गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज सुबह मलिक के नाम से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किये। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1982 बैच के अधिकारी मलिक अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं और वर्तमान में वह सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य प्रोटोकाल अधिकारी के रुप में कार्यरत हैं।

इससे पहले वह अमरावती के मंडलायुक्त और स्कूल शिक्षा सचिव के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वह राज्यपाल के सचिव भी रह चुके हैं। क्षत्रिय के बाद मलिक राज्य के सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं। वह अप्रैल 2018 में सेवानिवृत्त होंगे। संपर्क करने पर मलिक ने प्रेट्र को बताया कि वह आज शाम से पदभार संभाल लेंगे।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.