मनीष तिवारी ने NDTV इंडिया के खिलाफ आदेश वापस लेने की मांग की 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मनीष तिवारी ने NDTV इंडिया के खिलाफ आदेश वापस लेने की मांग की मनीष तिवारी, कांग्रेस नेता

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को मांग की कि NDTV इंडिया के खिलाफ आदेश को स्थगित किए जाने के बदले सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू उसे वापस ले लें।

पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री तिवारी ने एक ट्वीट में कहा कि आईएमसी परामर्श देने वाला निकाय है और NDTV के बारे में फैसले को स्थगित किए जाने के बदले सूचना एवं प्रसारण मंत्री को उसे वापस लेना चाहिए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दो नवंबर को आदेश दिया था कि हिंदी चैनल एनडीटीवी इंडिया ने पठानकोट आतंकवादी हमले के कवरेज में दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया था और इसलिए उसे एक दिन के लिए प्रसारण बंद रखने को कहा गया था।

मंत्रालय ने कल अपने आदेश को स्थगित कर दिया था। इसके पहले NDTV के सहअध्यक्ष प्रणव रॉय ने नायडू ने मुलाकात की और आदेश से जुड़े मसले पर उनसे चर्चा की।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.