कोहरे से यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो दर्जन वाहन आपस में टकराए 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   3 Nov 2016 4:31 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोहरे से यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो दर्जन वाहन आपस में टकराए दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह पहला जबरदस्त कोहरा पड़ा जिसमें दृश्यता शून्य हो गई।

मथुरा (भाषा)। दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह पहले कोहरे के बीच करीब दो दर्जन वाहन सुरीर कोतवाली क्षेत्र में दृश्यता शून्य होने के चलते आपस में टकरा गए। जिससे करीब एक दर्जन से अधिक सवार घायल हो गए तथा कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरीर कोतवाली प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 7.30 बजे माइल स्टोन संख्या 83 पर दिल्ली की ओर जा रहे दो वाहन आपस में भिड़ गए। इसके बाद तो उनके पीछे आ रहे कई वाहन एक के पीछे एक भिड़ते चले गए।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाकर गंभीर रुप से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को क्रेन के सहारे घटनास्थल से हटवा दिया। उन्होंने बताया उसके बाद कुछ ही देर में वाहनों को आवागमन सुचारू कर लिया गया। जबकि घायलों का इलाज जारी है। इनके अलावा जिनके कम चोटें आई थीं, वे प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य की ओर निकल गए।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.