धुंध पर सख्ती, कूड़ा जलाने पर 500 रुपये जुर्माना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
धुंध पर सख्ती, कूड़ा जलाने पर 500 रुपये जुर्मानालखनऊ में धुंध।

लखनऊ। घर के बाहर कूड़ा और पत्तियां जलाना अब राजधानी वालों के लिए महंगा पड़ सकता है। छायी धुंध और कोहरे के कारण लोगों की सेहत को ध्यान रखते हुए नगर निगम ने हाई अर्लट जारी कर दिया और घर के बाहर कूड़ा और पत्तियां जलाने वाले लोगों पर 500 रूपये जुर्माना लगाने का प्रावधान बनाया है।

यह धुआं ज्यादा खतरनाक

कूड़े अथवा पत्तियों के जलाने से निकलने वाला धुआँ स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक होता है। वर्तमान में जबकि तापमान कम हो गया है, ऐसी स्थिति में कूड़ा इत्यादि के जलने से निकलने वाला धुआँ कोहरे के कारण ऊपर नहीं जा पाता है और संघनित हो जाता है। ऐसे में वायु प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ सहित दमा/अस्थमा की बीमारियां बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

एनजीटी ने दिये प्रभावी निर्देश

इस संबंध में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) द्वारा वायु प्रदूषण को कम करने के प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिये गये हैं। नगर निगम के नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति अपने घरों अथवा आसपास कहीं भी कूड़ा न जलाए और न ही किसी को जलाने दे। यदि कोई व्यक्ति अपने घर या आसपास कूड़ा जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उससे 500 रूपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

आप भी कर सकते हैं शिकायत

यदि कोई व्यक्ति अपने आस-पास कूड़ा जलाता है तो आप नगर निगम के कंट्रोल रूम और निम्न अधिकारियों के नम्बरों पर फोन करके उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कूड़े को जलाने पर जनहित में प्रतिबंध लगाने तथा अर्थदण्ड लगाये जाने के विषय में निर्णय नगर निगम सदन की बैठक दिनांक 31 मार्च में लिया गया और संकल्प संख्या 165 पारित किया गया है। जिसके अर्न्तगत कूड़े को जलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति/कर्मचारी पर अर्थदण्ड (जुर्माना) आरोपित करने तथा वसूल करने हेतु क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को अधिकृत किये जाने के संबंध में प्रस्ताव पर कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक 22.03.2016 द्वारा अर्थदण्ड की धनराशि रु. 500 मात्र के साथ सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।

  • कंट्रोल रूम-नगर निगम 2307782, 2307783, 2307770
  • डा. पी.के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, 9415607775
  • पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता, 9415188957
  • अशोक सिंह, जोनल अधिकारी, जोन-1, 9415609552
  • संजय ममगई, जोनल अधिकारी, जोन-2 व 5, 9415609556
  • विनय प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी, जोन-3, 9415000115
  • अनूप बाजपेई, जोनल अधिकारी, जोन-4, 9415607791
  • बिन्नो रिज़वी, जोनल अधिकारी, जोन-6, 9415607919
  • अरविन्द कुमार राय, जोनल अधिकारी, जोन-7, 9415609553
  • सूरज सिंह, जोनल अधिकारी, जोन-8, 9415607774

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.