मोदी ने त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय को स्थापना दिवस पर बधाई दी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी ने त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय को स्थापना दिवस पर बधाई दीनरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तीन पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के स्थापना दिवस पर बधाई दी। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ''मेघालय के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई। राज्य की विकास यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं।''

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मैं त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं और राज्य के चौतरफा विकास की कामना करता हूं।'' मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''मणिपुर के लोगों को भी उसके स्थापना दिवस पर बधाई। मुझे उम्मीद है कि मणिपुर में खुशी और समृद्धि बनी रहेगी।'' पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को 21 जनवरी 1972 को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.