इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 97 लोगों की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 97 लोगों की मौतभूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर में पिडी जया जिले में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

जकार्ता (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में बुधवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.4 की तीव्रता के भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 97 हो गई है। 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रांत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आपदा राहत अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर में पिडी जया जिले में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप के कारण कई घर, इमारतें और ढांचागत संरचनाएं नष्ट हो गईं।

मरने वालों में अधिकांश पिडी जया जिले के हैं। यहां अत्यधिक नुकसान हुआ है। यह इलाका भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल है। खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पिडी जया की क्षतिग्रस्त दुकानों के मलबे की नीचे कई लोग फंसे हुए हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.