दिल्ली में सुबह रहा कोहरा, विलंब से चल रहीं 32 ट्रेनें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिल्ली में सुबह रहा कोहरा, विलंब से चल रहीं 32 ट्रेनेंमौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढे पांच बजे दृश्यता का स्तर 1500 मीटर दर्ज किया गया।

नई दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रीय राजधानी को आज कोहरे की घनी चादर ने अपने आगोश में ले लिया जिस वजह से उत्तर की ओर जाने वाली 32 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और तीन अन्य ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की वेबसाइट के मुताबिक, कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढे पांच बजे दृश्यता का स्तर 1500 मीटर दर्ज किया गया, लेकिन हवा की गति कम हो जाने के कारण तीन घंटे बाद यह तेजी से गिरकर 200 मीटर रह गया। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह साढे आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे की वजह से 32 ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं। पांच अन्य ट्रेनों के वक्त में परिर्वतन किया गया है जबकि खराब दृश्यता के कारण तीन ट्रेनों को रद्द किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। कल अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और न्यूनतम 8.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.