महाराष्ट्र निकाय चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस को 122 व भाजपा को 116 सीटें मिलीं 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   20 Dec 2016 12:59 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस को 122  व भाजपा को 116 सीटें मिलीं खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

मुंबई (भाषा)। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 122 सीटें जीतीं और आठ नगरपालिका अध्यक्ष पद हासिल किए जबकि सत्तारुढ़ भाजपा के खाते में 116 सीटें गयीं।

तीसरे चरण के चुनाव के तहत औरंगाबाद, नांदेड, भंडारा और गढ़चिरौली जिलों के 19 नगरपालिका परिषदों और दो नगर पंचायतों के लिए कल (18 दिसम्बर) मतदान हुआ जिनके नतीजे सोमवार को घोषित किए गए।

भाजपा ने कुल मिलाकर अब तक सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। तीसरे चरण की 116 सीटों के साथ तीन चरणों में उसके पार्षदों की संख्या बढ़कर 1061 हो गई। सत्तारुढ पार्टी ने तीसरे चरण में आठ नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव भी जीते जिसके साथ उसके पार्षद अध्यक्षों की संख्या बढ़कर 64 हो गई।

तीन चरणों की समाप्ति पर भाजपा अब भी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है जबकि 894 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे, 786 सीटों के साथ राकांपा तीसरे और 598 सीटों के साथ शिवसेना चौथे स्थान पर है।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.