प्रधानमंत्री मोदी ने किया न्यूयॉर्क के स्टैचू ऑफ लिबर्टी से ऊंची छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का भूमिपूजन  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   24 Dec 2016 3:56 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रधानमंत्री मोदी ने किया न्यूयॉर्क के स्टैचू ऑफ लिबर्टी से ऊंची छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का भूमिपूजन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मुंबई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा और स्मारक के लिए भूमिपूजन किया। वह दिनभर के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं शिव स्मारक का भूमिपूजन करने का अवसर मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

मोदी ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज साहस, बहादुरी और सुशासन के पथ पथप्रदर्शक हैं। शिव स्मारक उनकी महानता के प्रति एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।" शिवाजी स्मारक और प्रतिमा दक्षिण मुंबई में अरब सागर के तट से एक किलोमीटर दूर एक चट्टानी द्वीप पर बनेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, भारतीय नौसेना, भारतीय तट रक्षक सहित केंद्र से 12 प्रमुख अनुमतियां ली हैं। प्रतिमा की ऊंचाई 309 फीट होगी और यह न्यूयॉर्क के स्टैचू ऑफ लिबर्टी से अधिक ऊंची होगी।

मोदी दो मेट्रो गलियारों, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, शहरी परिवहन परियोजना के तीसरे चरण और सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास के अतिरिक्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।

मोदी ने यह भी कहा कि वह पुणे मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि 'इससे पुणे के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।'

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.