साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद टाटा समूह के शेयर चार फीसदी तक टूटे 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद टाटा समूह के शेयर चार फीसदी तक टूटे टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री।

नई दिल्ली (भाषा)।साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद आज समूह की कंपनियों के शेयरों में चार प्रतिशत तक गिरावट आई। रतन टाटा को समूह का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है।

बंबई शेयर बाजार में टाटा स्टील का शेयर चार प्रतिशत टूट गया। टाटा पावर में 3.11 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में दो प्रतिशत तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 1.60 प्रतिशत की गिरावट आई।अन्य कंपनियों में टाटा केमिकल्स 4.18 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस 3.93 प्रतिशत, टाटा कॉफी 3.89 प्रतिशत और टाटा ग्लोबल बेवरेजेज 3.47 प्रतिशत नीचे आया। शुरूआती कारोबार में टाटा स्पॉन्ज आयरन का शेयर 3.35 प्रतिशत तथा टाटा एलेक्सी का शेयर 2.30 प्रतिशत नीचे चल रहा था।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.