नारायणसामी ने पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य के तौर पर ली शपथ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नारायणसामी ने पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य के तौर पर ली शपथपुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी।

पुडुचेरी (भाषा)। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुद्धवार को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। अध्यक्ष वी वैथिलिंगम ने उन्हें शपथ दिलवाई। सामी ने शपथ तमिल भाषा में ली।

नारायणसामी ने नेल्लिपथोप सीट के लिए 19 नवंबर को हुए उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के ओम शक्ति सागर को 11,144 मतों से शिकस्त दी थी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस, द्रमुक और गठबंधन की अन्य पार्टियों के मंत्रियों तथा विधायकों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

उनके सदस्य बनने के साथ ही 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 15 सीटें हो गई हैं। द्रमुक, जिसके दो सदस्य हैं, वह भी सरकार का समर्थन कर रही है। छह जून को मुख्यमंत्री बनने के वक्त नारायणसामी विधानसभा के सदस्य नहीं थे।

गत 15 सितंबर को कांग्रेस के एजॉन कुमार ने 69 वर्षीय सामी के लिए पद खाली कर दिया था। सदन के लिए निर्वाचित होने की अंतिम तारीख छह दिसंबर थी। संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में नारायणसामी प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री थे। संप्रग के पहले कार्यकाल में वे संसदीय मामलों के राज्यमंत्री थे।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.