नेपाल संविधान संशोधन विधेयक: विपक्षी दल के 21 कार्यकर्ता घायल, 70 गिरफ्तार 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नेपाल संविधान संशोधन विधेयक: विपक्षी दल के 21 कार्यकर्ता घायल, 70 गिरफ्तार प्रदर्शन कर रहे मुख्य विपक्षी दल सीपीएन-यूएमएल के कार्यकर्ता।

काठमांडो (भाषा)। नेपाल में संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुख्य विपक्षी दल सीपीएन-यूएमएल के कम से कम 21 कार्यकर्ता पुलिस के साथ हुए संघर्ष में घायल हो गए और इस दौरान 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस एवं सीपीएन-यूएमएल के पार्टी सदस्यों एवं पुलिस के बीच कैलाली जिले में संघर्ष हुआ। पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलनरत मधेसी एवं अन्य जातीय समूहों की मांगों को पूरा करने के लिए नए प्रांत के निर्माण के लक्ष्य से बनाए गए विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के साथ संघर्ष में 21 लोग घायल हो गए और 70 को गिरफ्तार किया गया। प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व में गठबंधन सरकार ने मधेसी दलों एवं अन्य जातीय समूहों की नागरिक मामले एवं प्रांतीय सीमा के खाके समेत कुछ अहम मांगों को पूरा करने के मकसद से संविधान में संशोधन करने के लिए पिछले सप्ताह एक प्रस्ताव पंजीकृत किया था। इसके बाद से विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। इस बीच, सीपीएन-यूएमएल ने एक बयान जारी करके सरकार से कहा है कि वह प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए उसके पार्टी कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करे।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.