अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी गिरफ्तार 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   9 Dec 2016 7:41 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी गिरफ्तार केंद्रीय जांच ब्यूरो ने वायु सेना के पूर्व प्रमुख एस.पी.त्यागी को भ्रष्टाचार के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। त्यागी पर अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

नई दिल्ली (भाषा)। सीबीआई ने 3,600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर करार में भ्रष्टाचार के आरोप में आज भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

साल 2007 में एयर चीफ मार्शल के पद से सेवानिवृत हुए त्यागी से सीबीआई पहले गहन पूछताछ कर चुकी है। त्यागी के साथ उनके चचेरे भाई संजीव उर्फ जूली त्यागी और वकील गौतम खेतान को भी गिरफ्तार किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘पहली बार किसी पूर्व भारतीय वायुसेना प्रमुख को केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से गिरफ्तार किया गया है।''

एक जनवरी 2014 को भारत सरकार ने वायुसेना के लिए 12 एडब्ल्यू-101 हेलीकॉप्टरों की खरीद को लेकर फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहयोगी अगस्तावेस्टलैंड के साथ हुए अनुबंध को रद्द कर दिया था। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन और अनुबंध हासिल करने के लिए अगस्तावेस्टलैंड की ओर से कमीशन के तौर पर 423 करोड़ रुपए दिए जाने के आरोपों के कारण अनुबंध रद्द किया गया था। इस मामले में सुराग और सबूत जुटाने की खातिर सीबीआई ने कई देशों को ‘लेटर्स रोगेटरी' यानी न्यायिक अनुरोध-पत्र भी भेजे थे।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.