बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   24 Jan 2017 8:48 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम जननायक कर्पूरी ठाकुर।

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर का आज मंगलवार को 93वीं जयंती है। देश की राजधानी नई दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में उनकी जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में मनाया जायेगा।जनता दल यू की दिल्ली इकाई की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार जाने माने सोशलिस्ट नेता की जयंती पार्टी की जंतर मंतर स्थित कार्यालय में मनाई जायेगी। इसमें पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे ।

बिहार में जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर राय और प्रभारी विधान पार्षद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया जायेगा। यह समारोह ऐतिहासिक होगा। बिहार के सभी जिलों में लोगों का उत्साह देखने बनता है। वे जयंती समारोह में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।

जयंती समारोह का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शरद यादवए सांसद हरिवंश नारायण सिंहए पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी और पूर्व सांसद सांसद पवन वर्मा पटना आ चुके हैं।

जयंती समारोह में सांसद रामनाथ ठाकुर, अली अनवर अंसारी, कहकशां परवीन, मंत्री कपिलदेव कामत, शैलेश कुमार व मदन सहनी, विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, बीमा भारती, विधान पार्षद सतीश प्रसाद, हीरा विन्द व सोनेलाल मेहता, बिहार राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंजुम आरा, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता भारती मेहता और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता की टीम समारोह की सफलता के लिए एकजुट हो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं।

भाजपा भी तैयारी में जुटी

पटना में भाजपा अतिपिछड़ा मंच इस बार 24 को पार्टी मुख्यालय में समारोह आयोजित करेगा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने यह जानकारी दी। समारोह में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंहए रामकृपाल यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय आदि शामिल होंगे।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.