भारतीय कंपनियों में इस साल वेतन वृद्धि 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   22 Feb 2017 5:49 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारतीय कंपनियों में इस साल वेतन वृद्धि 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली (भाषा)। भारत में कर्मचारियों के वेतन में इस साल औसतन केवल 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। यह औसत वृद्धि गत वर्ष की तुलना में कम रहेगी।

मानव संसाधन परामर्श फर्म एयोन हेविट के सालाना वेतन बढ़ोतरी सर्वे के अनुसार 2017 में औसत वेतन वृद्धि 9.5 प्रतिशत रहेगी। यह 2016 में 10.2 प्रतिशत रही थी।

सर्वेक्षण के अनुसार,‘ 2016 की तुलना में मामूली गिरावट है लेकिन यह वैश्विक व भारतीय आर्थिक व राजनीतिक घटनाओं के बीच भारतीय कंपनियों के परिपक्व रवैये को दिखाता है।'

यहां वैश्विक स्तर पर होने वाले बदलावों में ब्रेक्जिट, अमेरिका में नई सरकारी की नीतियां तथा नोटबंदी शामिल है।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.