जयललिता जल्द ही ठीक हो जाएंगी : राहुल गांधी
Sanjay Srivastava 5 Dec 2016 4:39 PM GMT

नई दिल्ली/चेन्नई (भाषा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में मुख्यमंत्री को कल दिल का दौरा पड़ा जहां पर वह पिछले दो महीने से उपचाराधीन थी।
राहुल ने संसद के बाहर कहा, ‘‘मैंने यह सुना है, मैं उम्मीद करता हूं कि उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।'' तबीयत खराब होने पर जयललिता 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं।
Next Story
More Stories